Monday 3 March 2014

महाभारत में कुंती की भूमिका मेरे लिए चुनौती थी : शफाक नाज

झीलों की नगरी को कहा - वाकई खूबसूरत है भोपाल


राजकुमार सोनी
भोपाल।
खूबसूरत अदाकारा शफाक नाज ने कहा, महाभारत में कुंती की भूमिका निभाना मेरे लिए एक चुनौती थी जबकि मैं एक मुस्लिम लड़की हूं। हमने महाभारत की एबीसीडी भी नहीं पढ़ी थी, लेकिन इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

22 वर्षीय शफाक नाज ने कहा कि महाभारत एक ऐसी महागाथा है जो हमेशा बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करता है और स्टार प्लस ने अपने महाभारत को युवाओं के समक्ष आज के समय में प्रासंगिक बेहतरीन किरदारों और पहले कभी न देखे गये आनोखे विजुअल्स के साथ पेश किया है। समृद्ध प्रोडक्शन, बेहतरीन वीएफएक्स व ग्राफिक्स और इसमें अंतर्निहित ड्रामा के साथ कहानी हर उम्र के दर्शकों को लुभा रही है। कुंती का किरदार निभाने वाली शफाक नाज भोपाल की खूबसूरत झीलों में मौजूद थीं और इस महागाथा में अपनी भूमिका को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। ''पाण्डवों की मां की भूमिका करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। मुझे खुशी है कि शो को हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और सप्ताह दर सप्ताह इसमें दर्शकों की रूचि बढ़ती जा रही है, उन्होंने कहा, ''आज के आधुनिक समय में इस महागाथा की प्रासंगिकता को खूब पसंद किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस हर किरदार की बारीकी का खास ध्यान रखता है। अर्जुन (शाहीर शेख अभिनीत) को सच्चे योद्धा की तरह दिखाया गया है जो हमेशा सामने से आक्रमण करने में विश्वास रखता है। भगवान कृष्ण (सौरभ जैन अभिनीत) की भूमिका आधुनिक सच्चाइयों के बारे में आंखें खोलने का काम करती है। द्रौपदी (पूजा शर्मा अभिनीत) का किरदार बहुत सावधानी से विकसित किया गया है। मेरा किरदार कुंती भी बहुत खूबसूरती से गढ़ा गया है, उसका उसके बेटों से संबंध और बेटों के लिये गये निर्णय रिश्तों की ताकत दिखाता है। स्टार प्लस पर सोमवार से शनिवार तक रात 8.30 बजे प्रसारित शो महाभारत की टीआरपी लगातार बढ़ती जा रही है।

मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि स्टार बनूंगी
मैं स्टार कभी नहीं बनना चाहती थी। मैने एमबीए की और उसके बाद प्रोफेशनल काम करने की कोशिश थी। मुझको कुंती का किरदार करने का आफर आया तो समझ नहीं आया कि क्या करूं। मुस्लिम होने की वजह से महाभारत के बारे में ज्यादा नहीं जानती। शफाक ने कहा कि महाभारत के बारे में सुना है, देखा है पर कैसे उसके डायलॉग बोलूंगी, यह नहीं समझ आ रहा था। किरदार निभाने के लिए मैने मार्केट से किताबें खरीदीं, कई वर्कशॉप कीं। तब जाकर यह रोल निभा सकीं। उन्होंने कहा कि अब पांडव और कौरवों के बड़े होने का समय आ गया है। इस लिए अब उनका किरदार भी कुछ बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह महाभारत और बीआर चोपड़ा की महाभारत दोनों ही अलग हैं।

शफाक नाज के सीरियल

1. विदाई (स्टार प्लस) 2. संस्कार लक्ष्मी (जीटीवी) 3. शुभ विवाह (सोनी) 4. आहत 5. अदालत
6. क्राइम पेट्रोल 7. सूर्या 8. जेजे जासूस (सब टीवी) 9. ये इश्क है (स्टार वन)

सिल्वर स्कीन सबसे बेहतर
शफाक नाज ने कहा कि अगर मुझे फिल्मों में बेहतर भूमिका मिली तो मैं अवश्य काम करूंगी। वैसे में हीरो में सबसे ज्यादा रणवीर कपूर व हीरोइन में रेखा, दीपिका पादुकोण, विद्या बालन पसंद है।

No comments:

Post a Comment